फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यमुना सिटी में कई जगहों पर हुआ जलभराव, 22डी सोसाइटी में बंद हुई लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा/दनकौर। गौड़ यमुना सिटी, एटीएस एल्योर और 22 डी सोसाइटियों में भी जलभराव से लोग परेशान रहे। बारिश के दौरान दनकौर, बिलासपुर के क्षेत्रों में कई जगहों पर पानी भर गया। दनकौर में 20 मिनट की बारिश ने रास्तों को तालाब बन गया। एंबुलेंस और अन्य वाहनों को पानी से निकलने में परेशानी हुई। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते वक्त बच्चों ने भी पानी में गोते लगाए। बिलासपुर के कई मोहल्लों में भी पानी भर गया। सिकंदराबाद रोड, पेट्रोल पंप और जानीपुरा गांव के पास लोगों के वाहन जलभराव के कारण बंद हुए। 22डी सोसाइटी में लिफ्टों के बेसमेंट में पानी भर गया जिससे लिफ्टों का संचालन प्रभावित हो गया। इसके चलते ऊंची इमारतों में रहने वाले निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह गंभीर समस्या है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से रबूपुरा रोड, रुस्तमपुर कट, भाईपुर रोड, सलारपुर रोड और रौनोजी स्थित सेक्टर-22ई की मुख्य सड़कों पर 100 अधिक गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो गया। इन मार्गों से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें