फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-77 में तीन दिन से नहीं निकला जलभराव

विज्ञापन
सड़क पर भरा हुआ पानी। संवाद सेक्टर-77 में तीन दिन से नहीं निकला जलभराव वाली खबर के लिए
विज्ञापन
सेक्टर-77 में तीन दिन से नहीं निकला जलभराव
विज्ञापन

- नालों की सफाई और जलनिकासी के दावों के बीच सड़क पर जमा पानी से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-77 में बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी तीन दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद नहीं निकल पाया है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक मुश्किल बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लोकेश बजाज ने बताया कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन सेक्टर-77 की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। तीन दिन से अधिक समय गुजरने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। जलभराव के कारण सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें