फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति चल रहे आरएमसी प्लांट एक सप्ताह में करें बंद, नहीं तो होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सील खोलकर रात में प्लांट चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने बिना अनुमति चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। बुधवार को आरएमसी प्लांट संचालकों के साथ हुई बैठक में निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने साफ कहा कि बिना अनुमति चल रहे सभी प्लांट एक सप्ताह के अंदर खुद बंद कर दें। ऐसा नहीं करने पर निगम की टीम प्लांट को सील करने के साथ ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई का खर्च भी प्लांट संचालकों से वसूला जाएगा।

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में कई आरएमसी प्लांट बिना मंजूरी के चल रहे हैं। कई प्लांटों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति भी नहीं है। ऐसे प्लांटों से आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि निगम पहले ही कई प्लांट सील कर चुका है। इसके बावजूद कुछ संचालकों द्वारा रात में सील तोड़कर दोबारा प्लांट चलाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि सील तोड़कर प्लांट चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक एवं एसडीओ डॉ. निशा भी मौजूद रहीं। उन्हें पर्यावरण नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निगम अधिकारियों को भी बिना अनुमति चल रहे प्लांटों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें