फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-4 की हुडा मार्केट में जलभराव और फुटपाथ बदहाल

विज्ञापन
संजय गुप्ता। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
विज्ञापन
दुकानदार बोले-बुनियादी सुविधाओं की कमी से ग्राहकों को भी होती है परेशानी
विज्ञापन

फोटो-
संवाद का लोगो लगेगा-

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-4 की हुडा मार्केट में जलभराव, पेयजल संकट और बदहाल फुटपाथ जैसी समस्याओं से दुकानदारों और खरीदारों को जूझना पड़ रहा है। बाजार में बारिश के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। कई बार पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे व्यापारियों को सामान खराब होने का डर बना रहता है। दुकानदारों का कहना है कि वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं को साझा किया। उनका कहना है कि बाजार में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कारोबारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बाजार में पेयजल की समस्या के अलावा पार्क की बदहाल स्थिति और टूटे फुटपाथ भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बाजार में हल्की बारिश होने पर भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और निचले हिस्से में स्थित दुकानों में पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-


पेयजल समस्या के कारण बाजार में काफी दिक्कत होती है। कई बार नगर निगम को शिकायत कर चुके हैं।
- सुनील कठुरिया, दुकानदार

बाजार में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। बारिश के समय में जलभराव की दिक्कत झेलनी पड़ती है।
- योगिता कटारिया, दुकानदार

बाजार में एक ड्रेनेज लाइन बनाई गई थी लेकिन नाले के निर्माण का कार्य बीच में अधूरा छोड़ दिया गया।
- श्याम एनेजा, दुकानदार

कई जगह फुटपाथ टूटे हुए हैं, जकुछ स्थानों पर इनका इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा रहा है।
- संजय गुप्ता, दुकानदार

संजय गुप्ता। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

संजय गुप्ता। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

संजय गुप्ता। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

संजय गुप्ता। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें