फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गर्मी के बीच शहर में पानी की किल्लत दूर नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में काफी कम समय पानी आया। पटेल नगर में तो सुबह के समय पानी आया ही नहीं। इसके बाद यहां के लोग शाम तक पानी का इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह सिविल लाइन, मियां वाली कॉलोनी, गंगा विहार में पानी का प्रेशर बेहद कमजोर रहा। इसकी वजह से लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल सका। पानी आने का समय भी 20 से 30 मिनट के बीच रहा। इधर पटेल नगर में तो सुबह के समय पानी नहीं आया।
विज्ञापन

फिर शाम तक पानी का इंतजार करते रहे।
पटेल नगर, सिविल लाइन सहित अन्य कॉलोनियों में भवन निर्माण के लिए लोग बिना कनेक्शन के अवैध रूप से बड़ी मोटर लगाकर जीएमडीए की पानी की पाइपलाइनों से पानी को खींच ले रहे हैैं। इससे कनेक्शनधारी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कॉलोनियों के लोग इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में कर चुके हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

सुबह के समय बिल्कुल भी पानी नहीं आया। बिना पानी के न तो कपड़े धुल सके और न ही अन्य जरूरी काम हो सके।
श्वेता गुप्ता, निवासी पटेल नगर
सेक्टर-46 में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
अंकित कुमार, निवासी सेक्टर-46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें