फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेफील्ड गार्डन का सुलझा पानी कार्ववाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेफील्ड गार्डन का सुलझा पानी का विवाद
विज्ञापन

गुरुग्राम। मेफील्ड गार्डन जे ब्लॉक में पानी के बकाया बिल को लेकर हुआ विवाद सुलझ गया है। आरडब्ल्यूए ने सोमवार सुबह जीएमडीए को बकाया 8.65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

मेफील्ड गार्डन जे ब्लॉक आरडब्ल्यूए पर पानी का 8.65 लाख रुपये का बिल बकाया था। बिल भुगतान न होने पर जीएमडीए ने पानी कनेक्शन काटने का नोटिस भी दिया था, लेकिन आरडब्ल्यूए ने ध्यान नहीं दिया। इस पर जीएमडीए ने कार्रवाई करते हुए सोसाइटी का शुक्रवार देर शाम पानी कनेक्शन काट दिया। शनिवार को जब लोगों को पानी नहीं मिला तो कनेक्शन काटे जाने के बारे में लोगों को पता लगा। शनिवार को तो लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाया। इस पर टैंकर माफिया भी सक्रिय हो गया और लोगों को 1500 से 5 हजार रुपये में टैंकर बेचने लगा। इस पर आरडब्ल्यूए ने जीएमडीए के अधिकारियों से सोमवार तक का समय मांगा। जीएमडीए अधिकारियों ने टैंकर माफिया पर लगाम लगाने व लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रविवार को पानी का कनेक्शन जोड़ दिया और सोमवार सुबह 11 बजे तक बकाया बिल भुगतान करने के आदेश दिए। सोमवार सुबह तक पानी बिल न भरने पर कनेक्शन को स्थायी तौर पर काटने की भी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि सोमवार को जीएमडीए को आरडब्ल्यूए ने बकाया बिल का भुगतान कर दिया है। ऐसे में कनेक्शन को दोबारा नहीं काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें