फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेरा में हुआ निवेशकों की 60 फीसदी शिकायतों का निपटान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेरा में हुआ निवेशकों की 60 फीसदी शिकायतों का निपटान
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा रियल इस्टेट रेगुलेट्री अथॉरिटी (हरेरा) को विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 4785 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। निवेशकों द्वारा दी गई इन शिकायतों में से 2718 का निपटान कर दिया गया है। यह निपटान कुल शिकायतों का 60 फीसदी है। यह बात सोमवार को हरेरा चेयरमैन डॉ के के खंडेलवाल ने कही। वे सोमवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एल्युमनी मीट को संबोधित कर रहे थे। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि हरेरा ने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा न करने पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना भी लगाया है, लेकिन सभी प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने के पीछे केवल बिल्डर का ही फाल्ट नहीं है बल्कि कुछ सरकारी विभाग भी हैं जिनकी कमियों के कारण यह प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं हो पाए। एलुमिनी मीट में जोधपुर, गुरुग्राम, दिल्ली व नोएडा के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया। इसमें विशेष तौर पर 1954 बैच से पास हुए एमएम अग्रवाल व 2019 में पास हुई चंद्रकांता थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें