फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली मीटर की तरह लगे पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सदन की बैठक में पार्षदों ने रखी राय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से पानी के कनेक्शन को लेकर आ रही परेशानी व एक साथ बिल आने का सरलीकरण होगा। नगर निगम के सदन की बैठक में इस मुद्दे को हरी झंडी मिलने के बाद माना जा रहा है कि नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
वार्ड 35 के पार्षद परमिंदर कटारिया की ओर से सदन में कहा गया कि नगर निगम की पानी का कनेक्शन लेने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि लोग कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं। गुरुग्राम शहर की बहुत से कॉलोनी में जीपीए पर लोगों ने मकान ले रखा है। पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह पानी का बिल भी देना चाहते हैं। नगर निगम की ओर से एक साथ उनके पास पानी का बिल आ रहा है जिससे वह परेशान हैं। सदन में पार्षदों की राय थी कि बिजली मीटर की तर्ज पर कनेक्शन दिए जाने से नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


तो नगर निगम की आय भी बढ़ेगी

नगर निगम की ओर से कालोनाइजर, हुडा सेक्टर व भवन मालिकों के पास पानी का बिल आ रहा है। काॅलोनी में रहने वाले परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके पास तो मीटर कनेक्शन भी नहीं है। अगर उसका सरलीकरण हो जाय तो वह पानी का बिल देने के लिए तैयार हैं। सदन में पार्षदों ने कहा कि बिजली मीटर की तर्ज पर कनेक्शन दिए जाएं तो नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन



नगर निगम हर वार्ड में लगाएगा कैंप

नगर निगम आयुक्त की ओर से अधिकारियों के साथ यह तय किया जा रहा है कि जल्द ही पानी कनेक्शन को लेकर अलग-अलग वार्ड में कैंप लगाया जाएगा जिसमें उनके कनेक्शन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।


पानी के कनेक्शन को लेकर आने वाली समस्या का सरलीकरण किया जाएगा। निगम पार्षद और अधिकारियों के तालमेल से कैंप लगाया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें