फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संभलकर चलिए... आगे गड्ढे ही गड्ढे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी की खस्ताहाल सड़कें बनी परेशानी, आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर/गुरुग्राम। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र के कई सेक्टरों की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिस कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। कई बार गड्ढों में वाहन गिरने से चालक चोटिल भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। आईएमटी से जुड़े आसपास के गांवों की ओर जाने वाली सड़कों की स्थिति भी खराब है। बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लंबे समय से सड़कों की हालत खराब होने के बावजूद प्रशासन की ओर से मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही स्थिति गुरुग्राम की सड़कों की भी है।
स्थान : आईएमटी सेक्टर-1
सुबह-8ः30

आईएमटी सेक्टर-1 की सड़कें कई महीनों से जर्जर हालत में हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। निवासियों ने समस्याओं को लेकर कई बार एचएसआईआईडीसी को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


स्थान-आईएमटी सेक्टर-3
सुबह-9ः30 बजे

आईएमटी सेक्टर-3 में खोह गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, सड़क पर सीवर का गंदा पानी बहने से समस्या और बढ़ गई है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
स्थान- बास कुशला
समय- सुबह 10ः15

बास कुशला की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी मालवाहक वाहनों के चालकों को हो रही है।

स्थान- सेक्टर-8 आईएमटी
समय-10ः45

सेक्टर-8 में मारुति गेट नंबर चार तक जाने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थान-नौरंगपुर
समय-11ः30 बजे

नौरंगपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इस सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। गड्ढे के कारण कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।
-
आश्वासन के नीचे दबी सड़कों की मरम्मत

दिनभर सड़कों से धूल उड़ती रहती है। इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग को बोला गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। -अनुज

गड्ढे के कारण वाहन चलाने में परेशानी उठानी पड़ती है। हादसे का खतरा भी बना रहता है। आईएमटी के कई इलाकों में सड़कों की हालत खराब है। -निशांत

वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती रहती है, जिससे हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगती है। पता नहीं प्रशासन कब सुध लेगा। -राकेश मोंगा

सड़क की हालत कई महीनों से खराब है। इस सड़क को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। -लव

खराब सड़कों के कारण कई महीनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अचानक गड्ढा सामने आने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। -राजेश

क्षेत्र की कई इलाकों की सड़कें खराब हालत में है। बारिश के दौरान ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। -धर्मबीर
सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग को नई सड़क बनानी चाहिए। - जगनन्दन, राजीव नगर
शहर की सड़काें में बने गड्ढों के कारण वाहनों को चलाना मुश्किल हो चुका है। गड्ढों के कारण वाहनों में सस्पेंशन खराब होने सहित अन्य टूट-फूट बढ़ गई।- अतुल राठी, सेक्टर-9
सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों को दिखते हैं, तो बचकर निकल जाते हैं। बारिश के बाद जब सड़क पर पानी भर जाता है तो गड्ढों दिखाई न देने से वाहनों को काफी झटके लगते हैं। - मनु गुप्ता, पटेल नगर
जिले के सरकारी विभागों के अधिकारी भी वाहन में बैठकर गुजरते हैं, लेकिन उनको सड़कों में गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे। - राहुल कुमार, पटेल नगर
-


हमने आईएमटी के कई सेक्टरों की सड़कों की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किए हुए हैं। जल्द ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। -राजीव गोयल, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन

एमजी रोड की सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराकर ठीक कराया जाएगा, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी न हो। - अमित गोदारा, एक्सईएन, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें