फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाटक और जागरूकता कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ कचरा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप व्हाइट सोसाइटी में कचरा प्रबंधन पर जागरूकता और क्षमता विस्तार कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप व्हाईट सोसाइटी में रविवार को कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। एयरोबिक तरीके से गीले कूड़े को खाद बनाने के लिए छह बिन लगाए गए। इस मौके पर नाटक और घरों में कचरा छांटने को लेकर एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) ने सोसाइटी में एसओआरटी प्रोजेक्ट और स्वर्ण लता मदर्स ग्रुप के सीएसआर सहयोग के तहत सोसाइटी में जागरूकता और क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया। जागरूकता सत्र के दौरान आईपीसीए के जीतेंद्र ने एयरोबिक तकनीक के माध्यम से घरेलू गीले कचरे को खाद में बदलने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (सेग्रीगेशन), सामुदायिक सहभागिता और लैंडफिल पर कचरे के भार को कम करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजीव कुमार ने संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कांति भट्ट, सुमित आहुजा, संजीव बुद्धिराजा, ममता जंजरिया समेत सोसाइटी के करीब 50 लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें