फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेड़की गांव में चला स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) के संयुक्त तत्वावधान में खेड़की गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम की ओर से अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक थैलियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया व स्टॉर्म वाटर ड्रेनों की साफ-सफाई की गई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने, स्वच्छता बनाए रखने और जल निकासी व्यवस्था को बाधित न करने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अशोक पहलवान, मोनू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें