नूंह। जिला पुलिस नूंह ने कार्रवाई करते हुए एक पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मामदीन उर्फ मामू पुत्र जयमल निवासी अडबर थाना सदर नूंह जिला नूंह हरियाणा के रूप में हुई है।
आरोपी राजस्थान के पुलिस थाना बासदयाल जिला कोटपूतली-बहरोड़ में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस थाना बासदयाल जिला कोटपूतली-बहरोड़ राजस्थान में 15 जनवरी 2024 में दर्ज प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए वारंट जारी किए गए थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिला पुलिस प्रवक्ता नूंह कृष्ण कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा अप्रैल माह में नूंह पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सहयोग मांगा गया था। इसके बाद नूंह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामदीन उर्फ मामू को काबू कर लिया। संवाद