फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
हथीन मुठभेड़ में घायल गौ तस्कर जैकम उर्फ फितना जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है
विज्ञापन
-उटावड़ मोड़ बाईपास की पुलिया पर हुई घटना, गो तस्करी के खिलाफ अभियान में मिली सफलता
विज्ञापन

-आरोपी ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, जबावी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगीं गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। जिला पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर जैकम उर्फ फीतना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।
डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोतस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया की टीम को सूचना मिली कि कुख्यात गो तस्कर जैकम उर्फ फीतना हथियारों के साथ उटावड रोड बाईपास की पुलिया पर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रैप लगाया। करीब 20 से 25 मिनट बाद एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिया की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने दीपक गुलिया पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी पुलिया से कूदकर खेतों की तरफ भागने लगा और पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलाता रहा। पुलिस ने आरोपी को कई बार चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। आत्मरक्षा और साथी पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के पैरों की तरफ जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी के बाएं घुटने और दाहिने टखने में लगा। इसके बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे हथियार सहित काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


इटली में निर्मित पिस्टल हुई बरामद :

मौके से पुलिस ने 32 बोर की मेड इन इटली पिस्टल, मैगजीन और एक मिस राउंड बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में गौ तस्करी करने वालों और पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें