उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत चयनित वैज्ञानिक को पांच लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के विजेता को एक लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। एसडीएम के अनुसार 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रख्यात वैज्ञानिक हरियाणा विज्ञान रत्न और 40 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिक हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद