फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने को अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला रिश्वत कांड में विजिलेंस टीम ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। इसमें आरोपी पुलिसकर्मियों को चालान की प्रतियां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं। अदालत अब इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रदेश सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मिलने की प्रतीक्षा में है।
विज्ञापन

रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम खेड़कीदौला पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी विशाल और कांस्टेबल अमित, जसबीर एवं फार्म हाउस संचालक केके यादव के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है। टीम का कहना है कि विस्तृत जांच अभी जारी है। पिछले साल 28 दिसंबर की रात्रि को फरीदाबाद की राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने खेड़कीदौला पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल अमित को दिल्ली के कॉलसेंटर संचालक नवीन भुटानी से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अमित ने बताया था कि वह थाना प्रभारी विशाल के कहने पर रिश्वत की रकम लेने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि कॉल सेंटर संचालक इससे पूर्व 57 लाख रुपये दे चुका था। उसे एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा गया था। विजिलेंस टीम ने इस मामले में थाना प्रभारी विशाल, कांस्टेबल अमित, जसबीर एवं फार्म हाउस संचालक केके यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इन तीनों पुलिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों ने गिरफ्तार होने के बाद निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें