फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें मतदाता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर में कई बीएलओ ने मतदाता के घर तक प्रपत्र नहीं पहुंचाया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)-2026 में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी मतदाता के घर अभी तक संबंधित बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर नहीं पहुंचे हैं, तो वह निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रवार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। पटौदी विधानसभा के लिए 0124-6934034, बादशाहपुर के लिए 0124-2570029 और 0124-4268806, गुरुग्राम विधानसभा के लिए 8700751185 तथा सोहना विधानसभा के लिए 9466142565 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। उत्तम सिंह ने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एडिशनल एआरओ) को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं तक पहुंच बनाकर गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करे। जिन क्षेत्रों में अभी तक कवरेज नहीं हो पाया है, वहां विशेष निगरानी रखकर शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें