नूंह। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए श्रीनिवास के साथ वर्चुअल बैठक के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने अधिकारियों को बताया कि जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-तृतीय चरण) की शुरुआत की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना है।उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाइंग तिथि निर्धारित की गई है। 5 जून से 14 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों, नव नियुक्त शिक्षकों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी दौरान मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। संवाद