फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम बस अड्डा सेे चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो को बसों को एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण काफी कम सवारियां वॉल्वो बसों में बैठ रही थी। ऐसेे में रोडवेज विभाग को घाटा हो रहा था, ऐसे में वॉल्वो बसों के संचालन को फिलहाल बंद करने निर्णय लिया गया। अब गुरुग्राम बस डिपो सेे ऑडनरी रोडवेज बसों को ही चंडीगढ़ के लिए चलाया जा रहा हैै। वहीं 50 फीसदी सवारियों के बैठाने के आदेेशों के बाद लोगों को लंबे रूटों पर जाने में परेशानी हो रही है, क्योंकि कम सवारियां बैठाने के कारण लोगों को अगली बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए प्रत्येक एक घंटे में वॉल्वो निकलती थी औैर यात्रियों की अच्छी-खासी संख्या इन बसों में सफर करती थी। लेकिन बीते वर्ष कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन में वोल्वो बसों को बंद किया गया था और बीतेे मार्च माह में गुरुग्राम बस अड्डा सेे चंडीगढ़ के लिए 4 वॉल्वो बसों का संचालन शुुरू किया गया था, लेकिन काफी कम सवारियां वॉल्वो बसों में बैठ रही थी। हालांकि गुरुग्राम बस डिपो के अधिकारियों को वॉल्वो बसों में सवारियां बढने की उम्मीद थी। लेकिन अब दोबारा से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण काफी कम सवारियां वॉल्वो बसों में बैठ रही थी। जिस कारण रोडवेज विभाग को काफी घाटा हो रहा था। ऐेसे में वॉल्वो बसों का संचालन आगामी आदेशों तक रोक दिया गया है। वॉल्वो बसों में गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए 810 रुपए किराया और दिल्ली तक 115 रुपए किराया, वहीं दिल्ली के आईएसबीटी से चंडीगढ़ के लिए 795 रुपए किराया तय किया गया था।
गुरुग्राम बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सवारियां नहीं मिल रही थी, जबकि बसों में को चलानेे में काफी खर्चा होता था। जिस कारण वोल्वो बसों को रोका गया है। आगामी समय में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद दोबारा से चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें