फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग प्लान के निर्देशों का पालन न करने वाले 13 आर्किटेक्ट को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम पर प्लान की स्वीकृति के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले 13 आर्किटेक्ट को नगर निगम की प्लानिंग विंग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीटीपी आरएस बाट ने बताया कि हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम पर बिल्डिंग प्लान स्वीकृति कार्य के लिए नगर निगम के साथ 30 आर्किटेक्ट कार्य कर रहे हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा इन आर्किटेक्ट को बिल्डिंग प्लान स्वीकृति के लिए आवेदन के समय आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायत मिली है कि कुछ मामलों में बिल्डिंग प्लान स्वीकृति हेतु आवेदन के समय विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया है कि काफी आर्किटेक्ट अनैतिक प्रैक्टिस कर रहे हैं, जो कि इनके प्रोफेशनल कोड के खिलाफ है।
निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्लानिंग विंग को जांच के आदेश दिए हैं। निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश का पालन एटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल तथा ड्राइंग ऑफिसर द्वारा जांच करते हुए 13 आर्किटेक्ट के कार्य में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017, फीस एवं शुल्क तथा अनधिकृत सब-डिवीजन संबंधी अनियमितताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी 13 आर्किटेक्ट को प्लानिंग विंग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जब तक जवाब नहीं आता है, तब तक इन आर्किटेक्ट की आईडी बंद करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आईटी विंग को भी पत्र भेजा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं आने पर संबंधित आर्किटेक्ट को ब्लैक-लिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें