फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Viral Video: फॉर्च्यूनर सवार युवकों कार चालक को सड़क पर गिराकर पीटा; सामने आया वीडियो

Sun, 08 Feb 2026 09:50 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर शनिवार रात रोड रेज में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने कार चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना सेक्टर-42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर शनिवार की रात रोड रेज की घटना सामने आई है। रोड रेज में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने एक कार चालक को बेरहमी से पीटा। 

विज्ञापन




घटना सेक्टर-42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक कार ड्राइवर पर मुक्के-लातों से हमला कर रहे हैं, जबकि पीड़ित युवक बचाव की कोशिश में बेबस नजर आ रहा है। फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं रुके और पीड़ित को सड़क पर गिराकर पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाका है, जहां पहले भी कई रोड रेज और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। झगड़े की सही वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन ओवरटेकिंग को लेकर यह झगड़ा भड़का हो सकता है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें