फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो घरेलू सहायिकाओं पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप-अधिकारी नहीं उठाते हैं फोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। शनिवार को सेक्टर-51 और 52 में दो घरेलू सहायिकाओं पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। बीते बृहस्पतिवार को सेक्टर-23ए में एक घर में काम करने पहुंची महिला को लावारिस कुत्ते ने काट लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन न तो फोन उठाया जा रहा है और न ही कोई ठोस जवाब मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन




दो एजेंसियों को कार्य सौंपा
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए दो एजेंसियों को कार्य सौंपा गया है। इन एजेंसियों की ओर से शहर में चार स्थानों पर एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) केंद्र खोले गए हैं। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थिति यह है कि रोजाना 10 से 15 नए काटने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई का अब भी इंतजार है।
-

कुत्तों के वैक्सीनेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक किसी ने भी इस समस्या पर संज्ञान लेने या ठोस कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की है। कम से कम अधिकारियों को समस्या तो सुननी चाहिए।- अजय, प्रधान-आरडब्लयूए, सेक्टर-51
विज्ञापन


सेक्टर में लोगों को अब बाहर निकलने में डर लगने लगा है। इस समस्या को लेकर विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई अब तक कोई कार्रवाई या जवाबदेही सामने नहीं आई है। ऐसा लगता है अधिकारी सिर्फ कागजी कार्य कर रहे हैं।- अशोक यादव, प्रधान, सेक्टर-21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें