फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के विनय और अनुराग ने बॉक्सिंग के फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। भिवानी में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले से प्रतियोगिता में करीब 40 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिसमें जिले के दो खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन




अंडर-14 के 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के विनय ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। विनय का सेमीफाइनल मुकाबला अंबाला के खिलाड़ी के साथ हुआ। वहीं अनुराग का मुकाबला पलवल के खिलाड़ी के साथ हुआ। अब इन खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबलों के अलावा अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले भी आज ही आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें