फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विकास लगरपुरिया की रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को सिरोल बॉर्डर से किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय से आरोपी के पासपोर्ट व वीजा की मांगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया फरारी के दौरान किन देशों में रहा है। इस मामले की गुत्थी अभी नहीं सुलझी है। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सीआईए की टीम ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने मामले की जांच के लिए उसकी पांच दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन विक्रांत की अदालत में दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान मिली जानकारी पर पुलिस ने बताया कि वह दुबई से खुद आया था। इसके साथ ही आरोपी को सिरौल बॉर्डर से पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक न्यायवादी ने बताया कि विकास लगरपुरिया को दो दिन की रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से उसकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल किए थे। इसमें उसने बताया कि वह दुबई से खुद ही भारत आया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के दीपक नाम से फर्जी पासपोर्ट की जानकारी ली गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि पासपोर्ट केंद्र से विकास लगरपुरिया के नाम से कोई भी पासपोर्ट जारी नहीं हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने पासपोर्ट केंद्र को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि दीपक नाम से जारी पासपोर्ट पर कितनी बार, किस देश का और कितने दिन के लिए वीजा जारी हुआ है । बजघेड़ा थाना पुलिस फर्जी पासपोर्ट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में लाई थी। विकास लगरपुरिया बजघेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस नाका बंदी तोड़ते हुए पुलिस पर गोली चलाने के मामले में आरोपी है। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि पुलिस पर गोली चलाने वाले हथियार की बरामदगी के लिए उत्तराखंड लेकर जाना है। अदालत ने पांच दिन की रिमांड पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें