कार चालक ने बनाया वीडियो, पुलिस ने गुरुग्राम का होने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर होमगार्ड का रिश्चत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 1500 रुपये रिश्वत लेने की बात सामने आ रही है। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो को गुरुग्राम का होने से मना कर दिया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक होमगार्ड कार को रोककर चालक की बराबर वाली सीट पर बैठी महिला से रुपये ले रहा है। उसने मुंह पर मास्क लगाया है। चालक ने यह वीडियो बनाया। महिला होमगार्ड से कार की फोटो खींचने के बारे में पूछ रही है। वहीं, रुपये देने के बाद चालक पूछ रहा है कि चालान तो नहीं होगा अब। ऐसे में होमगार्ड ने चालान न होने की बात कही।
वर्जन
वायरल वीडियो के बारे में जांच की जा रही है। यह वीडियो गुरुग्राम की नहीं है या फिर काफी पुरानी है। जांच में वीडियो के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी। अगर गुरुग्राम की वीडियो पाई जाती है तो संबंधी होमगार्ड के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात हाईवे/मुख्यालय), गुरुग्राम।