फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम के जलभराव को लेकर रुसी महिला का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों पर मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन इसे लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर तब और तेज हो गई जब एक रूसी महिला ने अपने इलाके का वीडियो शेयर करते हुए इसे इटली के शहर वेनिस से जोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हंसाया भी और शहर की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए।
गुरुग्राम में रहने वाली एलिजा उए नाम की रूसी महिला ने बारिश से पहले और बाद का अपने इलाके का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में वह अपनी गली की सामान्य, सूखी स्थिति दिखाती है। महिला चुटकी बजाती है और वही गली पानी से भरी दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। हाल में ही फ्रांस की महिला ने भी गुरुग्राम की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे, जिससे देश और दुनिया में गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था चर्चाओं में आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें