फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के शेल्टर होम में हत्यारोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शेल्टर होम में हत्यारोपी की तलाश
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजीव नगर स्थित पीजी में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बीते 24 घंटे में पुलिस पीजी संचालक समेत आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन के चलते आरोपी के आसपास ही कहीं छिपे होने की आशंका से पुलिस की नजर शहर के सभी शेल्टर होम पर है। थाना प्रभारी जसवीर ने बताया की शेल्टर होम में लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, हालांकि अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। राजीव नगर स्थित पीजी में काम करने वाले कुक राज ने शुक्रवार रात को अपनी पत्नी की क्रिकेट बैट से हत्या कर फरार हो गया था। शनिवार को पीजी संचालक की सूचना पर पुलिस ने कुक के कमरे में बैड के अंदर से महिला का शव बरामद किया। वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस ने आसपास के सभी शेल्टर होम और झुग्गियों में तलाश की लेकिन आरोपी का सुराग नही लग पाया। पुलिस अब शेल्टर होम के अंदर रुके लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों को भेजा जेल
पटौदी। कस्बे के नूरपुर गांव में युवक सुभाष की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 18 अप्रैल को गांव नूरपुर निवासी सुभाष कज गांव के ही दो युवकों मनदीप व हेमंत ने आपसी कहासुनी के बाद मारपीट कर तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शनिवार को बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद दोनों को भोंडसी जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें