फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी, कल जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय को मिले 6766 आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। काॅलेजों में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय को इस सत्र में कुल 6766 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2281 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है। दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कार्य भी संपन्न हो चुका है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीबीए, बीसीए और बीकॉम जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सबसे अधिक आवेदन मिले हैं। कॉलेज में कुल 1350 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जानी है। पहली मेरिट लिस्ट कल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काॅलेज प्राचार्य नीलम ने बताया कि जब तक दाखिला न हो जाए, तब तक काॅलेज वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे कोई भी जानकारी के अभाव में दाखिला प्रक्रिया अधूरी न रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें