पूर्व नेताओं ने बनाया देश को वन फूड जोन
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के समर्थन की बात हम ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, अटल विहारी वाजपेयी, चौधरी चरण सिंह और चौधरी देवीलाल भी चाहते थे कि किसान अपनी फसल देश में कहीं भी बेच सकें। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं ने देश को वन फूड जोन बनाया।
सर छोटू राम के विचारों को जानना जरूरी
वेंकैया नायडू ने कहा कि सर छोटू राम के बारे में युवा पीढ़ी को जानना जरूरी है। उनके लेख, भाषणों व विचारों का संकलन कर प्रदेश सरकार ने पुस्तक तैयार की है और सराहनीय कार्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सर छोटू राम गरीबों और कामगार वर्ग के सच्चे हमदर्द थे। इसीलिए वह दीनबंधु कहलाए।
ओपी चौटाला को बताया मित्र
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर छोटू राम के पोते चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ समेत अन्य नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। चौटाला को पुराना मित्र बताते हुए नायडू ने कहा कि आज यहां आने से उनसे भी मुलाकात हो गई है।