गुरुग्राम। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार और बुधवार को दर्जनों जगहों पर वाहन चोरी की वारदात हुई। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-9ए निवासी नवीन यादव ने पुलिस को कार चोरी होने की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करते हैं। 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे उन्होंने ऑफिस के बाहर ही अपनी कार खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे वह वहां से गायब थी। सेक्टर-9ए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ सिग्नेचर चौक से स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी फरीदाबाद निवासी राकेश ने बताया कि वह 25 जनवरी को कोर्ट के काम से गुरुग्राम आए थे। शाम 4 बजे सिग्नेचर चौक के पास अपनी स्कॉर्पियो खड़ी की। वापस लौटकर आए तो उनकी गाड़ी मौके पर नहीं मिली। इसी तरह अन्य इलाकों में भी चोरों ने वाहन चोरी की विभिन्न वारदातों को अंजाम दिया है।