फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहनोें की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मांग के मुकाबले पूर्ति कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार तेज हुई है। अन्य बाजार भले ही मंदे हों, लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में कमी और सेस खत्म किए जाने का असर है। शोरूम में मांग के मुकाबले पूर्ति कम होने की बात की जा रही है। दोपहिया वाहनों के आउटलेट में भी दिवाली और धनतेरस की रौनक नजर आई। विशेषज्ञों ने कहा कि नवरात्र से ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 49 प्रतिशत का उछाल आया है। जीएसटी कम होने से छोटी गाड़ियों की कीमतों में कमी का असर बाजार पर देखा गया है।
जीएसटी कम होने से छोटी कारों की कीमतें कम हुई हैं। दूसरी ओर कई आकर्षक फाइनांस स्कीमें हैं, जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति दो पहिया वाहनों की थी, वे लोग छोटी कारें खरीदने के लिए उत्सुक हैं। हमारी गाड़ियों की कीमत में 30 हजार से लेकर एक लाख की कमी आई है।
विज्ञापन

- चेतन अरोड़ा, सीईओ प्रेम मोटर्स


काफी अच्छा रिस्पांस आ रहा है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा गाड़ियां खरीदी जाती हैं। पिछले माह के मुकाबले दोगुनी गाड़ियां बेच रहे हैं। हमारे पास और पूरे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मांग काफी बढ़ गई है। इस सेक्टर में मांग के मुकाबले पूर्ति कम हो रही है। लोगों को अपने पसंद की गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है।

- मनोज त्यागी, सीईओ (कॉरपोरेट मार्केटिंग एंड सेल्स) धींगरा मोटर्स

जीएसटी कम होने और सेस जीरो होने के कारण वाहनों की मांग काफी बढ़ गई है। कीमतों में कारों की कीमत में डेढ़ से दो लाख की कमी आई है। धनतेरस तक हमारी बुकिंग 150 से ज्यादा रहेगी। खरीदारों की मांग के मुकाबले पूर्ति की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

- विपिन चाेपड़ा, सीईओ डीएम महेंद्रा


दोपहिया वाहनों का बाजार भी बढि़या है। इस धनतेरस गुरुग्राम में करीब 2500 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। बाजार की अच्छी स्थिति है। कई तरह के ऑफर भी बाजार में हैं, इसका भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


-राजेश गुलिया, सिमरन टीवीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें