फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर के टायर के नीचे कुचलने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में कैंटर के टायर के नीचे कुचलने से सब्जी बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी विजय कुमार शाह के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ छोटी माता मंदिर के पास किराये पर रहता था और सब्जी बेचने का काम करता था। 22 दिसंबर की शाम करीब 7.45 बजे वह सब्जी की रेहड़ी के साथ सेन चौपाल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक कैंटर के चालक ने विजय कुमार शाह को नहीं देखा और कैंटर को साइड में लगाने लगा। इसी दौरान विजय कुमार शाह कैंटर की टक्कर लगने से उसके टायरों के नीचे कुचला गया। घायल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया तो उसके रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान विजय कुमार शाह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि कैंटर की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें