फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतरे वाटिका सिटी निवासी

विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन करते वाटिका सिटी निवासी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। बेसमेंट में पानी भरने, 20 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रहने समेत सोसाइटी का रखरखाव न करने के विरोध में वाटिका सिटी निवासी रविवार को सड़कों पर उतर आए। लोगों ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए समस्याओं का समाधान कराने की बजाय मनमानी कर रही है।
विज्ञापन

वाटिका सिटी सोसाइटी में करीब 1350 परिवार रहते हैं। सोसाइटी का रखरखाव का जिम्मा कुछ साल से आरडब्ल्यूए के अधीन आ गया। आरडब्ल्यूए उनसे रखरखाव के नाम पर मोटी राशि वसूल रही है, लेकिन मगर वह सोसाइटी की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण बारिश में सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया। दर्जनों गाड़ियां खराब हो गई। स्थानीय निवासी दिव्या कौशल, नितिन मेहता, अभिषेक गुप्ता, डॉ नितिन सूद समेत अन्य ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से गुल हुई बिजली रविवार दोपहर बाद तक नहीं आई। सोसाइटी की कुछ टावर ऐसी हैं जिनमें बिजली का बैकअप नहीं दिया है। सोसाइटी की लिफ्ट खराब है। इन समस्याओं को यदि वह सोसाइटी के ग्रुप पर उठाते हैं तो उन्हें आरडब्ल्यूए पदाधिकारी उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल देते हैं। निवासी यदि उन्हें मिलने उनके कार्यालय अथवा घर जाते हैं तो वह निवासियों से नहीं मिलते। इस मामले में लोगों ने पुलिस में आरडब्ल्यूए के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें