फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ प्रदेश भर में गूंजेगा वंदे मातरम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम, अंबाला और सोनीपत में होंगे तीन बड़े कार्यक्रम, 7 नवंबर से 26 नवंबर तक के कार्यक्रम तय
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 7 से 26 नवंबर तक वंदेमातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा पूरे प्रदेश में राष्ट्र भक्ति अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम उद्देश्य राष्ट्र भक्ति, देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की भाजपा ने व्यापक योजना रचना तैयार की है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सांसदों और विधायकों, नेताओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में ’वंदे मातरम’ गायन कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सामूहिक गायन का आयोजन भी किया जाएगा।
भाजपा ने वंदे मातरम150 कार्यक्रम के लिए डॉ. मदन लाल गोयल, गार्गी कक्कड़ और डॉ. संजीव को राज्य संयोजक नियुक्त किया है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि पांच राज्यों संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात नवंबर को अंबाला, सोनीपत और गुरुग्राम में बड़े कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन मुख्य नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में होने वाले कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें