फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम में निगम की तेज रफ्तार कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और शहर में प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम लगातार गति पकड़ रहा है। पिछले 2-3 वर्षों में पहली बार चल रहे इस अभियान के तहत शहरभर में सफाई, धूल-मिट्टी हटाने, सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। निगम ने सार्वजनिक स्थानों, ग्रीन बेल्ट, नालों और खाली जमीनों पर कचरा या मलबा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को निगम टीमों ने अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर टावर चौक, सेक्टर-61/62 रोड, सेक्टर-23ए सहित कई क्षेत्रों में सफाई की। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, मलबा खुले में न फेंकें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें