फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ियों और गांवों में टीकाकरण की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मॉल की पार्किंग में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहां पर गाड़ियों में जागरूक, पढ़े-लिखे व साधन संपन्न लोग आते हैं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए झुग्गी-झोपड़ियों और गांवों में वैक्सीनेशन की आवश्यकता है। शासन-प्रशासन ने मॉल में अभियान चलाकर सरकार की सोच को उजागर कर दिया है कि सरकार गरीब विरोधी है।
विज्ञापन

संतोख सिंह ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में गरीब, साधन विहीन तथा जरूरतमंद लोग रहते हैं। आबादी का घनत्व भी ज्यादा है और लोगों में जागरूकता भी कम है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है। इसलिए वहां पहले टीकाकरण किया जाए, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। गुरुग्राम में गांवों में बूथ स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाना चाहिए, क्योंकि शासन-प्रशासन के पास बूथ स्तर के सभी डाटा उपलब्ध हैं। नगर निगम क्षेत्र में वार्ड स्तर व ग्रामीण क्षेत्र में गांव स्तर पर कम्यूनिटी सेंटरों, चौपालों व स्कूलों में मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाए, ताकि कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि गांवों को कोरोना संक्रमण से बचाना है, लेकिन प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की बजाय शहरी क्षेत्रों में सभी उपायों को कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें