फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित राष्ट्र के निर्माण में शहरी निकाय की अहम भूमिका : ओम बिरला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रथम दो दिवसीय शहरी निकाय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शहरी निकाय की भूमिका अहम है। इनके जन प्रतिनिधियों को नवाचार पद्धति, सशक्त मार्गदर्शन और व्यवहार कुशलता के साथ विकसित भारत के विजन-2047 को सामने रख अपना दायित्व निभाना होगा। ये बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर सभागार में आयोजित दो दिवसीय शहरी निकाय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर कहीं। उन्होंने कहाकि सभी संकल्प लें कि मेरा निगम, मेरा परिषद, मेरी नगर पालिका और मेरा शहर दुनिया के स्वच्छ व सुंदर शहरों में शुमार हो।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ने कहाकि राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की अतुलनीय भूमिका है। जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करते हैं। लोकतंत्र में लोकसभा, विधानसभा के साथ ही शहरी व पंचायती संस्थाएं आमजन से जुड़ाव का सशक्त माध्यम बनती हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, लोकसभा सचिवालय के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें