फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा, धक्का-मुक्की व हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर का आरोप-जान से मारने की धमक भी दी गई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की सदन बैठक में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। नौबत धक्का-मुक्की, हाथापाई व गाली-गलौज तक पहुंच गई। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने सदन बैठक के दौरान हाथापाई कराने और महिला पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सीनियर डिप्टी मेयर का आरोप है कि उन्हें इस दौरान जान से मारने की धमक भी दी गई। महिला पार्षदों के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज की गई। मामले में दोनों पक्ष मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पक्ष की ओर से आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।

प्रवीन यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेयर ने सदन की साधारण बैठक बुलाई थी। यह बैठक सरकारी कार्यालय के जगह अपनी निजी कार्यालय पर बुलाई गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप मलिक, निगम के अधिकारी, 18 निर्वाचित पार्षद और तीन मनोनीत पार्षद मौजूद थे। बैठक के दौरान मेयर पक्ष और सीनियर डिप्टी मेयर पक्ष के पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि बहस के बाद कुछ बाहरी लोग और निजी सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए और महिला पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की की गई। डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी बदसलूकी की गई और उनका हाथ पकड़ा गया। वहीं, पार्षद सुमन यादव के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है।

एक पार्षद ने आरोप लगाया कि जब वह बैठक से बाहर निकल रहे थे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि किसी तरह वह वहां से बाहर निकले। इसके बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें धमकाने और डराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शिकायत में इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है और दोषी लोगों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें