फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-9 में गेट बंद करने पर फिर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में गेट बंद करने पर फिर विवाद हो गया। विवाद में सेक्टर और अंबेडकर नगर के लोग आमने-सामने आ गये। मौके पर पहुंची सेक्टर-9 पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद गेट बंद का फैसला कुछ दिनों तक टाल दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-9 की आरडब्ल्यूए द्वारा सुरक्षा को लेकर आने-जाने वाले रास्ते पर गेट लगाया गया है। जिस पर उनके द्वारा सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। कुछ समय पहले सेक्टर के लोगों द्वारा गेट को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने की तैयारी की गई। जिसका सेक्टर के पास स्थित अंबेडकर कॉलोनी के लोगों नेे विरोध किया।
रविवार को भी सेक्टर और अंबेडकर नगर के लोगों के बीच गाली-गलौच हो गयी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर हंगामा करने वाले लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर गेट बंद करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 ए थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, मामले में पुलिस को कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर शिकायत नहीं दी गई। मामला शांत होने तक गेट बंद नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें