फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद में स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित दौलताबाद गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी मिली है। इस फैसले को लगभग तीन महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद धरातल पर अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि इस बदलाव से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। हालांकि ठोस कार्रवाई न होने से लोगों की उम्मीदें अधूरी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह केंद्र बेहद महत्वपूर्ण है। निर्माण, बजट और विभागीय तैयारियों को लेकर अभी तक कोई प्रगति सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र बसवाना ने बताया कि कागजी कार्रवाई जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें