पटौदी। यादव समाज कल्याण सभा की ओर से टोडापुर सामुदायिक केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 193 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा 53 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान कई डॉक्टर और सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद