फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ‘सेना के आधुनिकीकरण कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सेना के आधुनिकीकरण कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति’
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सैन्य अधिकारियों और प्रमुख लोगों से मुलाकात की

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम पहुंचे उन्होंने देश की सैन्य सेवाओं में योगदान दे चुके सैन्य अधिकारियों और प्रमुख लोगों से मुलाकात की उन्हें सरकार की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने पूर्व थल सेना अध्यक्ष दलबीर सुहाग, ले. जनरल अरविंद सिंह लांबा (अवकाश प्राप्त), एयर मार्शल डेंजिल कीलोर (अवकाश प्राप्त) के निवास स्थान पर पहुंचकर सभी का कुशलक्षेम जाना। ओपी धनखड़ ने बताया कि हरियाणा वीरों की भूमि है, वीर भूमि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेना के दिग्गजों से महासंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्याें की विवरण पुस्तिका सौंपी। जेपी नड्डा ने सैन्य दिग्गजों के साथ अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में देश की सेना के आधुनिकीकरण कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मजबूत राजनीतिक नेतृत्व द्वारा दुश्मन को सही समय पर सही जवाब दिया जा रहा है। इससे सेना का मनोबल और देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें