फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई व्यायामशालाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यायामशालाओं के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए
विज्ञापन


शेरसिंह डागर
नूंह। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गईं व्यायामशालाएं विभाग व सरकार की अनदेखी के चलते वीरान हो गई हैं। करोड़ों की लागत से बनाई गईं इन व्यायामशालाओं में विभाग व सरकार आज तक योग ट्रेनर तक नहीं लगा पाई है। ऐसे में ये ग्रामीण आंचल में लोगों के लिए महज सफेद हाथी से ज्यादा कुछ नहीं हैं। हालात यह है कि बगैर देखरेख के लोग इनमें घूमने फिरने के लिए भी नहीं पहुंच पाते हैं। क्योंकि इसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। वर्ष 2015-17 में इन्हें बनाते वक्त सरकार ने दावा किया था कि ग्रामीण आंचल में योग के जरिए रोग का खात्मा किया जाएगा, लेकिन अभी तक यहां सुविधाएं नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार आए दिन ऐसी योजना बनाती है, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए गंभीर नहीं है, जिसके कारण जिले के 5 गांवों में बनाई गई करोड़ों की ये व्यायामशालाएं वीरान हो गई हैं। गांव के लोगों की मांग है कि यहां योग के ट्रेनर के साथ-साथ साफ सफाई कराकर इन्हें चालू किया जाए।
विज्ञापन

युवा शक्ति के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला नूंह के तीन विधानसभा क्षेत्रों नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका के गांवों में योग व व्यायाम की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए व्यायामशालाओं का निर्माण गांव उजीना, आलदोका, इंडरी, छपेड़ा तथा फिरोजपुर-झिरका खंड के गांव साकरस में कराया गया है। इनमें करीब 30 कोच नियुक्त होने थे। इस बारे में उपायुक्त प्रशांत पवार का कहना है कि अभी उन्हें इस विषय के बारे में पता नहीं है, वो अभी नए नियुक्त हुए हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों से पता कर यहां जो भी कमियां होंगी, उनको पूरा कराने का प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

फोटो- वीरान हो रही एक व्यायामशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें