फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा - भांजे एक दिन की रिमांड पर, दो भेजे जेल

विज्ञापन
मारपीट करके हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गये आरोपी युवक कुलताज, प्रदीप, मा? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रेम प्रसंग में युवक की हुई हत्या के मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने हत्या के आरोपी किशोरी के पिता मान सिंह व फुफेरे भाई वरुण को एक दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी प्रदीप ठाकरान व कुलताज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। एसीपी क्राइम पीतपाल ने बताया कि इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में गांव नाहरपुर रूपा निवासी कमलेश ने पुलिस को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़कियां व दो बेटे हैं। बड़ा लड़का नरेंद्र उर्फ नितिन (19) पढ़ाई करता था। रविवार को लड़की के बुआ के लड़के वरुण नेे नितिन को फोन करके ग्रीन वुड सिटी सेक्टर-45 बुलाया। जहां पर विनयपाल, मानसिंह, बोधन व वरुण व सात से आठ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनके लड़के नरेंद्र के साथ मारपीट की। जिसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में विनयपाल, मानसिंह, बोधन, वरुण व अन्य सात से आठ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी विरेंद्र खत्री ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि वरुण राजीव नगर कॉलोनी में अपने कमरे पर नितिन को लेकर गया था। जहां पर अपने दोस्तों के साथ पिटाई की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें