फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पर संशय, खिलाड़ी कर रहे नई तारीख का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स कैलेंडर में 30 जून से प्रस्तावित थी प्रतियोगिता, विभाग की ओर से नहीं जारी हुई आधिकारिक सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। खेल विभाग की ओर से जारी वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से होना था, लेकिन प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई। इससे प्रतियोगिता की तैयारी कर चुके खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ रहा है और उनके बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।



जिले के विभिन्न अखाड़ों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों ने निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए कई सप्ताह तक नियमित अभ्यास किया। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता की तारीख नजदीक आने के बावजूद उन्हें आयोजन, स्थान या कार्यक्रम से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे उनकी तैयारी की योजना प्रभावित हो रही है। अंकित ने बताया कि पहले हमें प्रतियोगिता के कैलेंडर दिया गया था, लेकिन जब तारीख नजदीक आई तो इसे लेकर कोई भी जानकारी हमें नहीं दी गई। हिमांशु का कहना है कि अगर प्रतियोगिता करवानी ही नहीं थी तो कैलेंडर क्यों निकाला गया। हम इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी करने लगे थे। कमल और राजेश ने बताया कि हमने पूरी मेहनत से तैयारी की है। अब केवल विभाग की आधिकारिक सूचना का इंतजार है कि प्रतियोगिता कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की नई तिथि अभी मुख्यालय से जारी नहीं हुई है। संशोधित कार्यक्रम मिलते ही सभी खिलाड़ियों और संबंधित संस्थानों को सूचना दे दी जाएगी। खिलाड़ियों से अभ्यास जारी रखने की अपील है। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें