गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डीप क्लीनिंग अभियान के तहत विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। पिछले 10 दिन में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया गया है। टीमों ने 88.72 किलोमीटर सड़क मार्गों की गहन सफाई की है। बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में डीप क्लीनिंग अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। ब्यूरो