फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चेतन की शतकीय पारी से क्राफ्ट अकादमी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। द शिक्षियान स्कूल के क्रिकेट मैदान पर रविवार को क्राफ्ट अकादमी ने एनएसके अकादमी को 6 विकेट से मात दी। एनएसके अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 323 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। वंश ने 71 और चिराग यादव ने 65 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान भावेश ने 51 रन का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी की तरफ से विहान, अंश और रयान ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन




जवाबी पारी में क्राफ्ट अकादमी ने 37.5 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेतन ने 153 रन की शतकीय पारी खेली। उनका बखूबी साथ मयंक बिष्ट ने दिया, जिन्होंने 98 रन बनाए। एनएसके अकादमी की तरफ से गोकुल यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें