गुरुग्राम। सोहना-गुरुग्राम रोड पर अचानक से ट्रक मोड़ने से एक कार चपेट में आ गई। इससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए। भोंडसी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भिवानी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित एक जिम में ट्रेनर है। शनिवार को वह अपने दोस्त कुलदीप डागर के साथ कार से शनि मंदिर कोकिलावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे। कार कुलदीप चला रहा था। अलीपुर फ्लाईओवर पर कुलदीप ने आगे चल रहे ट्रक को क्राॅस करने की कोशिश की, इसी दौरान ट्रक चालक ने बिना डिपर दिए लापरवाही से ट्रक को कार की तरफ ही मोड़ दिया। इससे उनकी कार चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वह दोनों भी घायल हो गए। संवाद