फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नहीं रुक रहा पेड़ों के काटने का सिलसिला, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर 54 और 55 के खोली बाबा मंदिर के पास पेड़ों को काटे जाने और वन्य जीवों के विस्थापित होने पर लोगों में काफी रोष है। डीएलएफ फेज पांच के इस हिस्से में रात के वक्त जेसीबी चलाए जाने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।
अरावली बचाओ नागरिक समूह के सदस्यों ने रात के वक्त जेसीबी चलने, सूखे जगह पर नील गायों की इधर-उधर घूमने की फोटो साझा करते हुए डीएलएफ फेज पांच का निर्माण कार्य शीघ्र रुकवाने की मांग की है। पर्यावरण समूह ने पिछले दिनों इस संदर्भ राज्य के वन पर्यावरण और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को ज्ञापन दिया था। हालांकि इस संदर्भ इस समूह की मुलाकात मंत्री से नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीवों के लिए बनी खाली जगह सूखी : अरावली के साथ खोली बाबा के मंदिर के पास वन्य जीवों के पानी के लिए बनाए गए गड्ढे सूखे होने की शिकायत भी लोगों ने की है। उनका कहना है कि पहले वन विभाग इन गड्ढों में वन्य जीवों के लिए पानी डालता था मगर अब नहीं डाल रहा है। इस मुद्दे को उठाने वाली वैशाली राणा ने बताया कि यह वन्य जीवों को उस जगह से भगाने की साजिश है। वन मंत्री के सहायक को वे लोग आवेदन देकर आए हैं। रविवार की रात भी उस जगह जेसीबी चल रही थी। जब सारे पेड़ कट जाएंगे तब सुध लेकर क्या होगा। वहां की नील गायों के लिए कोई जगह नहीं बची है। वन्य जीव अधिकारी आरके जांगड़ा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण वन्य जीवों के लिए पानी के लिए बनाए गए गड्ढे सूख गए थे मगर अब वहां पानी डलवा दिया गया है। स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत आती है। विभाग के दो टैंकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें