फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह पचगांव के पास दो रोडी से भरे ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्राले का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे रोडी सड़क पर बिखर गई। इसके चलते हाईवे पर 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


सुबह का समय होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने दफ्तर और काम पर जाने के लिए निकले थे। ऐसे में सड़क पर रोडी बिखरने और ट्रकों के बीच टक्कर होने से यातायात की रफ्तार थम गई। हाईवे पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए। जाम में फंसने के कारण नौकरीपेशा लोगों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन


सोमवार का दिन होने के कारण सुबह के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव भी अधिक था। ऐसे में हादसे ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें