फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 36 लाख रुपये के 355 किग्रा गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी हाईवे पर सीआईए नूंह की टीम ने कैंटर से किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह की टीम ने नूंह-सोहना रोड पर केएमपी हाईवे के पास एक कैंटर से 355.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नूंह, हरिंदर कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर सीआईए की टीम गश्त पर थी। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को सूचना मिली कि नूंह-सोहना रोड के रास्ते एक कैंटर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने छापा मारा और कैंटर की तलाशी ली। तलाशी में 355.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण निवासी दिचाऊ कला, नजफगढ़, दिल्ली और ऋषि पाल निवासी खसोरा, हरपालपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों को मौके से हिरासत में लिया गया और कैंटर को जब्त कर लिया गया। थाना रोजकामेव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें